शाजापुर: मगरिया में माफी श्री राम मंदिर की 3-2 भूमि पर अतिक्रमण, 35 लोगों को बेदखली का नोटिस
शाजापुर शहर में दुपाड़ा रोड़ और उसके आसपास पटवारी हल्का नंबर 35 मगरिया में स्थित माफी श्री राम मंदिर 3-2 की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार न्यायालय द्वारा 35 लोगों को नोटिस देकर बेदखली का आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार न्यायालय ने 25 अक्टूबर को एक बार फिर से 35 लोगों को नोटिस देकर इन्हें सात दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।