शाजापुर: शाजापुर में बापू की कुटिया क्षेत्र के पटाखा बाजार में गायत्री परिवार और नेहरू युवा केंद्र ने चलाया स्वच्छता अभियान
गायत्री परिवार एवं नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रविवार को शाजापुर के बापू की कुटिया क्षेत्र में लगे पटाखा बाजार में पहुंचे। इन सभी लोगों ने पटाखा बाजार में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उनसे आग्रह किया कि वह दुकान से निकलने वाले कचरे को एक स्थान पर एकत्रित करें। सफाई को लेकर ध्यान दें।