शाजापुर: शाजापुर के सराफा बाजार में दुकान से लाखों के जेवर चोरी, सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध युवक कैद
शाजापुर के सराफा बाजार में रविवार शाम को राजस्थान ज्वैलर्स दुकान पर चोरी का मामला सामने आया। यहां ग्राहक बनकर पहुंचा एक युवक दुकानदार से नजर बचाकर सोने के जेवर से भरा डिब्बा उठाकर ले गया। दुकानदार को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने डिब्बे की तलाश शुरू की। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।