शाजापुर: शाजापुर की बापू की कुटिया पर पटाखा बाजार लगा, सुरक्षा के लिए दमकल वाहन तैनात, विशेष ध्यान देने के निर्देश
शाजापुर में दीपावली को लेकर बापू की कुटिया क्षेत्र में पटाखा बाजार लगाया गया है। यहां दुकान लगाने के लिए दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। फटाका दुकान लगाने वाले दुकानदारों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी समझाइश भी दी।