शाजापुर: हायर सेकेंडरी मैदान पर विद्या भारती की अखिल भारतीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरू, रोमांचक मुकाबले जारी
शाजापुर के हायर सेकेंडरी मैदान में रविवार सुबह 10:00 बजे से विद्या भारती की अखिल भारतीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें उत्तर, पूर्व ,पश्चिम क्षेत्र और राजस्थान की बालक- बालिका बाल वर्ग, किशोर वर्ग ,और तरुण वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही है। सुबह से शुरू हुए विभिन्न वर्गों के बालक- बालिका के मेचों में बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।