धनतेरस पर बाजारों में हुई जमकर खरीदारी, खिले दुकानदारों के चेहरे
सोने-चांदी के सिक्कों, बर्तनों और झाड़ू-कूचे की रही मांग, देर रात तक उमड़ी भीड़
कोंच। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और दोपहिया वाहनों की जमकर खरीदारी हुई। शगुन के लिए चांदी के पुराने सिक्कों, बर्तनों और झाड़ू-कूचे की भी खूब बिक्री हुई। खरीदारी का उत्साह देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। व्यापारियों के अनुसार महंगाई के बावजूद बाजार में अच्छी बिक्री हुई। भीड़ को देखते हुए सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन और कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे।
#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #उरई
Konch, Jalaun | Nov 7, 2026