नशीली दवाओं की शिकायत पर मेडिकल स्टोर में छापा, दवाओं के नमूने लिए
नशीली टेबलेट, सीरप और प्रेग्नेंसी किट सील, 15 दिन में खरीद-बिक्री का हिसाब मांगा
कोंच। नशीली और नकली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रेखा सचान ने जवाहर नगर स्थित मदन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान बुखार और एंटीबायोटिक से संबंधित दो दवाओं के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए। वहीं, दुकान से मिली नशीली टेबलेट, सीरप और प्रेग्नेंसी किट को सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकानदार को सील की गई सामग्री की खरीद-बिक्री और बिलों का पूरा विवरण 15 दिन के भीतर लिखित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्रवाई की खबर फैलते ही अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। कई दुकानदार शटर बंद कर वहां से चले गए। डॉ. रेखा सचान ने बताया कि नशीली, नकली और अवैध दवाओं की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों के खिल
Konch, Jalaun | Nov 27, 2026