मुरैना नगर: हिंगावली के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, ग्वालियर किया गया रेफर
मुरैना जिले की अम्बाह तहसील क्षेत्र के रछेड़ गाँव में रहने वाला युवक आज बाइक से कही जा रहा था तभी हिंगावली गाँव के पास एक टैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।लोगों ने घायल युवक को अम्बाह अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल पहुँचते ही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया है।