मुरैना नगर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेडियम के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की एमएस रोड पर स्टेडियम के पास कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवारी युवा घायल होकर गिर पड़ा, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।