मुरैना नगर: करोड़ों रुपये का गांजा पकड़ा गया, आरोपी का रिमांड खत्म होने पर सिविल लाईन पुलिस ने उसे जेल भेजा
मुरैना सिविल लाईन थाना पुलिस ने 13 मार्च को नागपुर से दिल्ली जा रहा एक ट्रक से 6.20 करोड़ का गांजा पकड़ा था,उक्त ट्रक के चालक को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। उसकी रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायालय में पेश किया।वहां से उसको जेल भेज दिया है।चालक ने विस्मिल नगर के एक आरोपी का नाम लिया है,लेकिन पुलिस पर्याप्त सबूत के अभाव में आरोपी को नामजद नहीं कर पा रही।