मुरैना नगर: तुस्सीपुरा के भगत सिंह स्कूल में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मनाया शहीद दिवस
क्रांतिकारी सुखदेव और भगत सिंह की आज 23 मार्च को पुण्यतिथि है।इसे शहीद दिवस या बलिदान दिवस के रूप में भी याद किया जाता है।इसी क्रम में मुरैना शहर के तुस्सीपुरा इलाके में भगत सिंह स्कूल में कांग्रेसियों ने शहीदे आजम सुखदेव और भगत सिंह की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।सर्वप्रथम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्टी का आयोजन किया।