मुरैना नगर: अभद्र टिप्पणी पर भारी आक्रोश, राजपूत महासभा ने बस स्टैंड पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा वीर योद्धा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर क्षत्रिय समाज में उबाल आ गया है। इस बयान के विरोध में राजपूत महासभा के नेतृत्व में क्षत्रिय समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने आज रविवार की शाम बैरियर स्थित बस स्टेण्ड परिसर में पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया और सांसद के खिलाफ अविलंब कार्यवाही की मांग की।