कटकमदाग: क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हजारीबाग का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बना जिला
हजारीबाग पुलिस ने क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। पदमा फायरिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में कटकमदाग थाना प्रभारी एसआई सरोज कुमार सिंह ने राइफल 200 यार्ड हीलिंग पोजीशन में द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।