जोधपुर: बनाड़ रेलवे स्टेशन के पीछे खड़ी कार हुई चोरी, बनाड़ पुलिस कार का पता लगाने में जुटी
बनाड़ क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पीछे से अल्टो कार चोरी हो गई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल भटियां हाल बजरंग स्वीट के पास बनाड़ निवासी श्रवण कुमार मोगा ने रिपोर्ट दी इसमें बताया कि उसने अपनी कार को रेलवे स्टेशन के पीछे रात 8 बजे खड़ा किया था सुबह 7बजे वह कार लेने पहुंचा तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली जिस पर केस दर्ज करवाया गया।पुलिस कार की तलाश में जुटी।