जोधपुर: सांगरिया बाईपास पर शराब की दुकान खुलने को लेकर महिलाओं का विरोध दूसरे दिन भी जारी
सांगरिया बाईपास पर शराब की दुकान खोलने को लेकर महिलाओं का विरोध आज दूसरे दिन भी जारी रहा, सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं शराब के ठेके के आगे पहुंची और धरना प्रदर्शन शुरू किया। महिलाओं का कहना था कि यहां पर कई कालोनियां होने की वजह से शराब का ठेका खुलेगा तो असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहेगा सभी एक ही मांग कर रहे हैं कि शराब की दुकान की लोकेशन को शिफ्ट करे।