जोधपुर: रेलवे स्टेशन के सामने स्टैचू सर्किल पर महाराजा उम्मेद सिंह की 121वीं जयंती, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई
जोधपुर में आधुनिक मारवाड़ के निर्माता दिवगंत महाराजा उम्मेद सिंह की 121वीं जयंती आज स्टैचू सर्किल रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व राज परिवार के सदस्य गज सिंह गई ने पुष्प अर्पित किए साथ ही आए हुए अतिथियों में पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके पर पंडित ललित त्रिवेदी ने पूजा करवाई।