जोधपुर: सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित
राज्यपाल कलराज मिश्रजोधपुर स्थित सरदार पटेल पुलिस, सुरक्षा एवं दाण्डिक न्याय विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति और समाज के विकास से अत्यन्त गहरा रिश्ता है।साथ ही हमें शिक्षा के बेहतरीन ढांचें एवं आदर्श मूल्यों को आगे बढ़ाना है।समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कुल 10 दीक्षार्थियों को गोल्ड मेडल दिए।