जोधपुर: पावटारोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिली महिला से सामूहिक दुष्कर्म,उदय मंदिर थाना पुलिस गहनता से जांच में जुटी
जोधपुर के पावटा रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में मिली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। होश में आने पर उसने यह बयान दिया की उसके साथ नशे की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।उसके साथ गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की आशंका है। फिलहाल उदय मंदिर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है