प्रतापगढ़: चंघईपुर गांव के पास बाजार से लौट रहे युवक को मारपीट कर किया घायल, दी गई तहरीर
मानधाता थाना क्षेत्र के चंघईपुर गांव के निवासी अंबुज विश्वकर्मा 18 वर्ष पुत्र सज्जन विश्वकर्मा अपने साथी समर गिरि के साथ देल्हूपुर बाजार से मंगलवार की शाम 7:30 बजे वापस लौट रहे थे कि रास्ते में चंघईपुर गांव के पांच लोग गांव के समीप रास्ता घेर कर रोक लिया । लोहे की छड़ तथा लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। वे किसी तरह जान बचाकर भागे। घर पर आकर परिजनों को बताया।