AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष Barrister Asaduddin Owaisi साहब की अध्यक्षता में आज AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनाब अख्तरूल ईमान साहब के साथ साथ पार्टी के विधायकों ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जी से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान सीमांचल सहित पूरे बिहार में NH और सड़कों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा और उनके जल्द समाधान की मांग की।
इस मौके पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनाब आदिल हसन एडवोकेट और किशनगंज जिला अध्यक्ष जनाब ग़ुलाम हसनैन साहब भी मौजूद थे।
Bahadurganj, Kishanganj | Sep 16, 2026