नवीन कुमार, जिला पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यालय, पोठिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने प्रखंड कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली , कार्यालय में सभी प्रकार की लंबित कार्यों तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में संधारित सभी संचिकाओं एवं पंजीयों को निर्धारित इंडेक्स के अनुसार क्रमबद्ध एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यालय अभिलेख महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज होते हैं, इसलिए इनके रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा रायपुर पंचायत अंतर्गत धोबिनिया ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-291 का फीता काटकर उद्घाटन किया गया साथ ही
एएआयोजित पोषण कार्यक्रम में भी जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सहभागिता की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। केंद्र में निर्मित शौचालय, किचन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध कराई गई आवश्यक सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि इसी तर्ज पर अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण कराया जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मनरेगा योजना के तहत नींबू, सहजन (मोरिंगा) एवं अमरूद के पौधे लगाए गए।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु यथाशीघ्र उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन कर नियमानुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चिह्नीकरण एवं चयन कराया जाए।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सीडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थें।