सतबरवा: सतबरवा में 33 केवीए का ब्रेकर लगाने के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी
पलामू जिले के सतबरवा विद्युत सबस्टेशन से शुक्रवार को बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता डीके रंजन ने सुबह 6 बजे बताया कि सतबरवा सब स्टेशन में 33 केवीए का ब्रेकर लगाया जाना है, जिसके कारण पूर्वाह्न 11 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।