महाकाल लोक में विशेष अभिषेक और सुंदरकांड का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
पोरसा/ सोमवार को महाकाल लोक में विराजमान भगवान महाकाल का विशेष अभिषेक एवं पूजन-अर्चन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान महाकाल का जल, दुग्ध एवं पंचामृत से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विशेष अभिषेक के उपरांत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुंदरकांड के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा और जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।