महुआ में भीषण अग्निकांड: कच्चा मकान जलकर राख, भैंस की भी दर्दनाक मौत
महुआ। ग्राम महुआ में रविवार को हुए एक भीषण अग्निकांड में एक परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकेवल सिंह कुशवाह पुत्र गिरींद्र सिंह कुशवाह के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया।
आग इतनी भयावह थी कि मकान में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे में घर के तीनों बंगले (झोपड़ीनुमा हिस्से) भी जल गए। सबसे दुखद बात यह रही कि आग की चपेट में आने से परिवार की एक भैंस की भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भारतीय युवा शक्ति संगठन, मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष अर्जुन तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उनके साथ राममोहन शर्मा (महुआ) तथा सोनू तोमर सरपंच भी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्य�