मुरैना – हर्ष फायरिंग करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।
माताबसैया थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर ग्राम जिनावली में हर्ष फायरिंग करने वाले बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बीएनएस की धारा 125 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Morena Nagar, Morena | Nov 4, 2026