जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत पथरवार के इमली टोला में बनी पुलिया धसकने से फंसा ट्रैक्टर ट्राली, भारी मश्क्कत के बाद निकाला गया बाहर
जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरवार के इमली टोला में बनी पुलिया धसकने से सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली फंसने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने ने जानकारी देते हुए बताया है पुलिया जो विगत वर्षों में निर्माण कराया गया था और घटिया निर्माण की वजह से पुलिया धसक गई और ट्रैक्टर ट्राली फंस गई।