राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी – राष्ट्रीय कार्यालय
होटल के उद्घाटन में जयराम ठाकुर की मौजूदगी ने भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति पर खड़े किए गंभीर सवाल : रुमित सिंह ठाकुर
जनता को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर उलझाने वाले नेता बताएं कि व्यावसायिक रिश्तों के समय उनकी विचारधारा कहां चली जाती है?
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान से जुड़े होटल प्रोजेक्ट और उसके उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी को लेकर भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।
रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की राजनीति का एक बड़ा आधार हिंदुत्व और हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा रहा है। जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा के नेता जनता के बीच धार्मिक भावनाओं को उभारने और समाज को बांटने की राजनीति करने लगते हैं। लेकिन जब बात अपने नेताओं के व्यावसायिक रिश्तों और कारोबारी साझेदारियों की आ�