Public App Logo
Profile Picture

Viral Himachal

@himachalviral
9Followers
0Following
🍎 सोलन फल मंडी में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का दौरा
मंत्री ने सोलन फल मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं और कारगुजारियों का जायजा लिया। आखिर मंडी में क्या देखने पहुंचे मंत्री जगत सिंह नेगी? 👀

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fruitmarket nis:value=FruitMarket nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jagtsinghnegi nis:value=JagtSinghNegi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/>
‘नवोदय’ से सजा कोटशेरा कॉलेज: सृष्टि और ध्रुव बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर
भव्य फ्रेशर्स पार्टी में मॉडलिंग, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शिमला, 8 अगस्त 2026। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय (कोटशेरा), चौड़ा मैदान, शिमला में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘नवोदय’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ बॉलीवुड, पंजाबी एवं दक्षिण भारतीय नृत्य, गायन तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार किया।
समारोह की शुरुआत आयोजन समिति की सदस्य डॉ. अंशु कौशल द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय ठियोग; विशिष्ट अतिथि एवं उद्योगपति विपुल सूद, चेयरमैन, रेड कार्ट कंपनी; निर्णायक मंडल, पी.टी.ए. सलाहकार मीना ठाकुर तथा अन्य उपस्थित अतिथियों के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई।
आयोजन समिति की संयोजक डॉ. पूनम किमटा चौहान ने बताया कि फ्रेशर्स पार्टी ‘नवोदय’ में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के चुनाव के लिए बहुस्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए बॉलीवुड, पंजाबी एवं दक्षिण भारतीय नृत्य तथा सुरीली गायन प्रस्तुतियों का भी विशेष आयोजन किया गया। उन्होंने आयोजन समिति का परिचय देते हुए बताया कि स्टेज कमेटी का कार्यभार डॉ. अंशु कौशल एवं डॉ. जीतेंद्र वर्मा, जबकि डेकोरेशन कमेटी की जिम्मेदारी डॉ. शिल्प चौहान ने संभाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रियंका विंटा के नेतृत्व में प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. वीणा शर्मा एवं डॉ. शशिकला नेगी ने कार्य किया। मॉडलिंग समन्वयकों के रूप में डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. ठाकुर भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य तथा हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष भी हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘नवोदय’ का अर्थ नया उत्थान, नया सवेरा और प्रगति है। उन्होंने कहा कि नए विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में नई ऊर्जा, नए विचार और नई उम्मीदें लेकर आए हैं। कोटशेरा कॉलेज विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने, प्रश्न पूछने से न हिचकिचाने तथा अनुशासन और लगन को अपना मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि खेलकूद, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्वों से भी व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
मुख्य अतिथि डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव होते हैं। डिजिटल एवं आधुनिक युग में अवसर असीम हैं, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, नवाचार और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और असफलता से कभी नहीं डरना चाहिए। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी सफल पेशेवर होने के साथ-साथ जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बन सकें।
उन्होंने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति, एनसीसी, एनएसएस तथा रेंजर-रोवर के छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बहुस्तरीय मॉडलिंग प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 43 प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार चरणों—रैंप वॉक, परिचय, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तरी—में आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में कंटेंट क्रिएटर दानिश शर्मा, उद्यमी एवं फैशन मेंटर मुस्कान, मॉडल प्रेयसी सरमाईक तथा अर्थशास्त्र की सेवानिवृत्त सह-प्रोफेसर डॉ. वंदना शर्मा शामिल रहीं।
मॉडलिंग समन्वयकों डॉ. नेहा कटोच, प्रो. सुष्मिता नेगी, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। सृष्टि ने ‘मिस फ्रेशर’ तथा ध्रुव ने ‘मिस्टर फ्रेशर’ का खिताब अपने नाम किया। प्रथम रनर-अप (बॉयज़) पीयूष एवं प्रथम रनर-अप (गर्ल्स) अंकिता रहे, जबकि द्वितीय रनर-अप (बॉयज़) राहुल एवं द्वितीय रनर-अप (गर्ल्स) साक्षी रहे।
प्रतियोगिता में निशांत को ‘Mr. Confident’, योगिता को ‘Miss Beautiful Smile’, योंतेन को ‘Mr. Dapper’ तथा सानवी को ‘Miss Vivacious’ के खिताब से नवाजा गया।
सांस्कृतिक संध्या में सुमित एवं ग्रुप के Infinity Band की शानदार गायन प्रस्तुति, भास्कर कपिल द्वारा प्रस्तुत गजल, मनमोहक बॉलीवुड डांस, एनसीसी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दक्षिण भारतीय नृत्य, अनिरुद्ध की हिप-हॉप प्रस्तुति तथा ऊर्जावान पंजाबी भांगड़े ने पूरे सभागार को उत्साह और उमंग से भर दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थी कुणाल, मिशेल, आदित्य, नितिश, उमेश एवं विजय ने मंच संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में बांधे रखा।
समारोह के अंत में डॉ. स्नेह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शालिनी चौहान, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अनुप्रिया शर्मा, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अंशु कौशल, डॉ. प्रियंका विंटा, डॉ. शिल्पा चौहान, प्रो. मिताली धरेउला, डॉ. नेहा कटोच, डॉ. वीणा शर्मा, प्रो. प्रगति कश्यप एवं प्रो. देवेश शर्मा सहित महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक शानदार मौका! 📸
'हिमाचल स्टूडियो सोलन' लेकर आया है "विश्व फोटोग्राफी दिवस" (19 अगस्त 2026) के अवसर पर एक रोमांचक ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
प्रतियोगिता का विषय: 'Colors of Life' (जीवन के रंग)
अपनी बेहतरीन तस्वीरों के ज़रिये जीवन के विविध रंगों, भावनाओं और पलों को कैद करें और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाएं। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से 'शौकिया (Amateur) वर्ग' के लिए है।
🏆 आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका:
🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹5000/- + ट्रॉफी
🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹3000/- + ट्रॉफी
🥉 तृतीय पुरस्कार: ₹2000/- + ट्रॉफी
🏅 सांत्वना पुरस्कार (4): ₹500/- प्रत्येक
महत्वपूर्ण तिथियां:
📅 प्रतियोगिता की शुरुआत: [अभी से]
📅 आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026
कैसे भाग लें:
अपनी खींची हुई तस्वीर को Subject: 'Colors of Life' के साथ नीचे दी गई ईमेल आईडी पर भेजें।
📧 अपनी प्रविष्टि (Entry) यहां भेजें: himachalstudiosolan@gmail.com
किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9816082369
तो इंतज़ार किस बात का? अपना कैमरा उठाएं, 'Colors of Life' को कैप्चर करें और अपनी प्रतिभा दिखाएं!
सोलन मालरोड पर फिर हंगामा, अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर बहसबाजी; उठे ‘पिक एंड चूज’ के सवाल

सोलन। शहर के मालरोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक बार फिर हंगामे जैसी स्थिति देखने को मिली। कार्रवाई के दौरान बहसबाजी हुई और कुछ लोगों की ओर से ‘पिक एंड चूज’ के आरोप भी लगाए गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर निगम लंबे अंतराल के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है तो ऐसी स्थिति बार-बार सामने आती है। लोगों का सवाल है कि अगर अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई की जाए तो बार-बार हंगामे की नौबत क्यों आए?

मालरोड पर जगह-जगह दुकानों और सामान के सड़क तक फैलने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण पर नियमित और समान कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम राहगीरों को सुरक्षित और सुगम रास्ता मिल सके।

अब सवाल यह है कि नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ रोजाना या नियमित कार्रवाई क्यों नहीं करता? कार्रवाई में देरी होने पर स्थिति बिगड़ने के बाद ही अभियान चलाने की जरूरत क्यों पड़ती है?

सोलन मालरोड की इस स्थिति ने नगर निगम की अतिक्रमण व्यवस्था और कार्रवाई के तरीके पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mallroad nis:value=MallRoad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=encroachment nis:value=Encroachment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=municipalcorporation nis:value=MunicipalCorporation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pickandchoose nis:value=PickAndChoose nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solannews nis:value=SolanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/>
सोलन–सुबाथू मार्ग की बदहाली पर फिर उठे सवाल, दयोठी के पास सड़क बनी दलदल

सोलन। सोलन–सुबाथू मार्ग की खस्ताहालत को लेकर एक बार फिर लोगों का गुस्सा सामने आया है। बरसात के बीच दयोठी के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है और कई जगह सड़क दलदल में तब्दील नजर आ रही है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लगातार बारिश के बीच सड़क की स्थिति और बिगड़ने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से सोलन–सुबाथू मार्ग की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी सुधार कार्य शुरू करने की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=subathu nis:value=Subathu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deothi nis:value=Deothi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadcondition nis:value=RoadCondition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoon nis:value=Monsoon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/>
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन की प्रधानाचार्या को  एक्सीलेंस अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया
सोलन, 6 अगस्त 2026।
अमर उजाला द्वारा होटल हॉलिडे होम, शिमला में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड–2026 समारोह में गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन की प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विद्यालय के प्रभावी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण, नवाचारपूर्ण शिक्षण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सागरिका बक्शी ने कहा कि यह सम्मान विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे गुरुकुल परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।
महत्वपूर्ण सूचना
एनएच-5 पर बड़ा हादसा: समलेच टनल के पास कार गहरी खाई में गिरी, दो गंभीर घायल
सोलन, 5 अगस्त: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-5) पर बुधवार को समलेच टनल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समलेच टनल पार करने के कुछ ही दूरी बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सीधे खाई में जा गिरी। वाहन में केवल दो लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा, पुलिस टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Video 8
CASE FIR NO. 168/2025 DT. 03.08.2026 U/S 21,29 ND&PS Act P.S. SADAR SOLAN. 
जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 02/03-08-2026 की रात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम सोलन द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों एवं एक युवती के कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा ₹5,600/- नकद बरामद किए हैं।  आरोपियों की पहचान जय सिंगला पुत्र श्री मनोज कुमार, निवासी हिमुडा कॉलोनी, बसाल, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 23 वर्ष; औनिक रमोलटा पुत्र श्री बलवान सिंह, निवासी गांव व डाकघर मढोल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष; तथा श्रुति ठाकुर पुत्री श्री अश्वनी कुमार, निवासी गांव कगर, डाकघर बसाल, तहसील व जिला सोलन, हि.प्र., उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है ।  बरामद मादक पदार्थ एवं नकदी को कब्जे में लेकर इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग के आगामी अन्वेषण के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे की तस्करी में प्रयुक्त आल्टो कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है । तीनों आरोपियों को आज दिनांक 03-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तीनो आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
जिला शिमला के रोहड़ू में सीमोली पुल से एक पिकअप  पब्बर नदी में गिर गई,हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक की जान बच गई है और उसका उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में कराया गया।वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सचिन चौहान, पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। हादसे के समय वाहन में चालक अकेला सवार था।
⛰️🚧 लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित रहें।
सावधानी ही सुरक्षा है। 🙏🌧️
<nis:link nis:type=tag nis:id=landslide nis:value=Landslide nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heavyrain nis:value=HeavyRain nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoon nis:value=Monsoon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=staysafe nis:value=StaySafe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rainalert nis:value=RainAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mountainroads nis:value=MountainRoads nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicsafety nis:value=PublicSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=travelalert nis:value=TravelAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nature nis:value=Nature nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=India nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=alert nis:value=Alert nis:enabled=true nis:link/>
पद बड़ा हो सकता है, लेकिन अपनी मिट्टी और संस्कृति से बड़ा कुछ नहीं।
-HAS अधिकारी बी. आर. शर्मा और HPS अधिकारी रमेश शर्मा ने हाटी सांस्कृतिक कला मंच के लोक गायन पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही वास्तविक पहचान।
मौका था हिमाचल निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाईएस परमार की 120 वीं जयंती के मौके पर सोलन सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
नशे के सौदागरों के लिए काल शिमला SSP  गौरव सिंह
पूरी खबर कमेंट 👇👇👇👇
मुकेश गुप्ता जी को प्रभात हिमाचल परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें। आपका जीवन सदैव खुशियों, सफलता और सम्मान से परिपूर्ण रहे। 🌹
<nis:link nis:type=tag nis:id=happybirthday nis:value=HappyBirthday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mukeshgupta nis:value=MukeshGupta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prabhathimachal nis:value=PrabhatHimachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=birthdaywishes nis:value=BirthdayWishes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialworker nis:value=SocialWorker nis:enabled=true nis:link/>
हिमाचल निर्माता Dr. Yashwant Singh Parmar की 120वीं जयंती के अवसर पर 120 दिलों से सजा विशेष केक काटकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस आकर्षक और अनूठे केक को शिव बेकर, सोलन ने विशेष रूप से तैयार किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=drysparmar nis:value=DrYSParmar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=120thjayanti nis:value=120thJayanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpride nis:value=HimachalPride nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shivbaker nis:value=ShivBaker nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tribute nis:value=Tribute nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalnews nis:value=HimachalNews nis:enabled=true nis:link/>
संगीत प्रेमियों के लिए खुश खबरी, होने जा रहा है रफ़ी नाइट का आगाज़
Video 17
Video 18
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: जिला सोलन पत्रकार संघ ने नेचर रिट्रीट में किया पौधारोपण
50 से अधिक फलदार पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्पr
"जब वर्दी पहनने वाली बेटी ही खुद को असुरक्षित महसूस करे, तो सवाल पूरे सिस्टम पर उठते हैं।" ⚠️
चंडीगढ़: सड़क के बीच युवाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
यूरोकिड्स कोटलानाला में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नन्हे बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से जीता सभी का दिल

सोलन: यूरोकिड्स प्ले स्कूल, कोटलानाला में 31 जुलाई को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं में सजे-धजे नजर आए और अलग-अलग किरदारों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।
स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना, मंच पर बोलने और प्रस्तुति देने का डर दूर करना तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। उन्होंने कहा कि यूरोकिड्स भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं में नेहरू, शिवाय, नोहा, पूर्वी, भार्गवी, सिद्धिक्षा, रौनक, विधान, कैवो, तोशीका, मिताशी और नय्या शामिल रहे।
यूरोकिड्स कोटलानाला की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। 🌟❤️ <nis:link nis:type=tag nis:id=fancydress nis:value=FancyDress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=eurokids nis:value=EuroKids nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotlanala nis:value=KotlaNala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tinystars nis:value=TinyStars nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/>
नन्हे कदम, बड़े सपने! ✨
यूरोकिड्स कोटलानाला की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं और शानदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। 🌟❤️ <nis:link nis:type=tag nis:id=fancydress nis:value=FancyDress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=eurokids nis:value=EuroKids nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotlanala nis:value=KotlaNala nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tinystars nis:value=TinyStars nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=Solan nis:enabled=true nis:link/>