नबीनगर: टंडवा रामनगर मुख्य पथ से घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा रामनगर मुख्य पथ के श्री हनुमान मन्दिर के निकट अंशु इंटरप्राइजेज दुकान व धर्मेन्द्र सिंह के घर के पास खड़ी ट्रैक्टर चोरी हो गई। ट्रैक्टर मालिक टंडवा थाना क्षेत्र के सिमरी बैचैन गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। थानाध्यक्ष धनंजय क