नबीनगर: धनौती गांव में किशोर की पोखर में डूबकर हुई मौत, दोस्तों के साथ खेलते समय घर से 500 मीटर दूर मिली लाश
नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में पोखर में डूबने से 13 साल के लवकुश कुमार की मौत हो गई। वह कोसडीहरा गांव का रहने वाला था। पिता अटल राम की मौत 10 साल पहले बीमारी से हो चुकी है। लवकुश 2 भाइयों में छोटा था। शाम वह घर से आधा किलोमीटर दूर धनौती गांव के पोखर में बच्चों के साथ खेलने गया था। खेलते-खेलते वह पोखर में नहाने लगा। उसके साथ दो और बच्चे भी नहा रह