नबीनगर: सूर्यपुरा गांव में कार नहीं देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज की बलि चढ़ी
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका 30 वर्षीय मंजू देवी उक्त गांव निवासी सत्येंद्र प्रजापति की पत्नी थी । मंजू की शादी 2017 में उसकी शादी सत्येंद्र प्रजापत से हुई थी। मायके वालों ने बताया कि शादी के बाद एक साल तक सब कुछ ठीक रहा।