नबीनगर: विसाई गांव के पास माली पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक को किया ज़ब्त
नवीनगर प्रखंड के माली थाना अंतर्गत ग्राम विसाई के पास पुनपुन नदी के किनारे महावीर मंदिर के पास सड़क से एक मोटरसाइकिल एवं 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर बाइक को जब्त किया गया । थानाध्यक्ष दीपक कुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 40 ली शराब के साथ बाइक जब्त किया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।