#बालाघाट
आईटीआई बालाघाट में 265 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बालाघाट में इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से लर्ननेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल द्वारा संचालित ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी एनहैंसमेंट ट्रेनिंग परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह 17 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया।
इस परियोजना के तहत 17 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक संस्था के 265 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षनार्थियों को समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लर्ननेट स्किल की कोऑर्डिनेटर कु. साइन खान ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उपयोग कर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य श्रीमती सपना राहंगडाले के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में श्री आर.एन. सिंह, श्री सी.एल. राहंगडाले, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री जगदीश मेश्राम एवं प्रशिक्षण अधिकारी सहित संस्था के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को अपने रोजगार एवं कैरियर निर्माण में उपयोगी बताया।
#CMMadhyaPradesh #mintechnicalmp #JansamaparkMP #𝖲𝗄𝗂𝗅𝗅𝖣𝖾𝗏𝖾𝗅𝗈𝗉𝗆𝖾𝗇𝗍