कामडारा: स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली किशोरी पांच दिनों से लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Kamdara, Gumla | Sep 12, 2026 कामडारा प्रखंड के एक गांव की स्कूली छात्रा बीते 5 सितंबर की सुबह स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद परिजनों को किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। शनिवार को किशोरी की बहन ने कामडारा थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बहन की तलाश कर उसे बरामद करने की गुहार लगाई। आवेदन मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।