हुसैनगंज: सिंगार पट्टी मठिया में नौ दिवसीय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया
सिंगार पट्टी मठिया पर हर साल की भांति इस साल भी होनेवाले नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर रविवार की दोपहर 1:30 बजे विश्वशांति हरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर यज्ञाध्यक्ष महामंडलेश्वर महंत निजानन्द गिरी व यज्ञाचार्य पंडित मनीष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन सह ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।