बेलहर: बेलहर थाना चौक पर झारखंड से आ रहे मैजिक वाहन से 1379 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार
Belhar, Banka | Nov 4, 2026 बेलहर थाना चौक पर बुधवार को सुबह 10 बजे सादे ड्रेस में मोर्चा लगाए पुलिस ने झारखंड के देवघर से अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप लेकर मुंगेर की ओर जा रहे मैजिक वाहन को पकड़ लिया। जबकि वाहन चालक और तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस मैजिक वाहन को थाने में ले जाकर खाली बोरों के बंडल के नीचे छिपाकर रखे गए 180 और 375 मिली लीटर के 1379 बोतल अंग्रेजी शराब को बराम