बेलहर: सरसड्डा गांव में संत रविदास जयंती समारोह मनाया गया, लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
Belhar, Banka | Feb 16, 2026 प्रकांड क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत अंतर्गत सरसड्डा गांव में सोमवार को 3 बजे दिन में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता गुड्डू कुमार ने किया। समारोह में सर्व प्रथम लोगों ने संत रविदास के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण किया। इसके बाद वक्ताओं ने समारोह को संबोधित करते हुए संत रविदास के जीवन के आदर्शों और विचारों पर प्रकाश डाला