कन्नौज: तालग्राम थाना क्षेत्र के गढ़वा टोला मोहल्ले में मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर कब्जे का आरोप, एएसपी से कार्रवाई की मांग
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है। ट्रस्ट से जुड़े महिला और पुरुष ने एसपी कार्यालय में मौजूद एएसपी से गुहार लगाई है। एएसपी ने मामले में दोनों पक्षों को समाधान दिवस में सुनने के लिए बुलाए जाने की बात कही है।