कन्नौज: जिला सेवायोजन कार्यालय पर सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में 89 का हुआ चयन
कन्नौज के सरायमीरा क्षेत्र में मौजूद जिला सेवायोजन कार्यालय पर सोमवार को रोजगार मेला आयोजित हुआ। रोजगार मेले के दौरान प्राइवेट कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 89 प्रतिभागियों का चयन किया है। इस रोजगार मेले में कुल 181 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।