कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी
जिला कलेक्ट्रेट में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। मंगलवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर में यह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ था। मंत्री रजनी तिवारी ने कर्मियों को संविधान की शपथ भी दिलाई है।