कन्नौज: ठठिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को मारपीट कर किया घायल
ठठिया थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में सोमवार को समय लगभग 1:00 बजे जमीन विवाद को लेकर चार बड़े भाइयों के द्वारा अपने छोटे भाई को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया,घायल ने जिसकी शिकायत ठठिया थाने पर की, पुलिस ने घायल का कन्नौज के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया,सोमवार को समय लगभग 6:24 पर घायल का अस्पताल में मेडिकल हुआ।