कन्नौज: पिपरौली गांव के बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे के खिलाफ एसपी ऑफिस में दिया शिकायती पत्र, प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा मंगलवार को समय लगभग 11:29 पर एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया,जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि उनके बेटे के द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को जमीन जायदाद को लेकर प्रताड़ित करता है, और जान से मारने की धमकी देता है,जिसको लेकर बुजुर्ग व्यक्ति काफी परेशान है ।