श्रीमती पूनम राजा को मिला प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का लाभ
--
तहसील निवासी श्रीमती पूनम राजा बुन्देला को प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अंतर्गत लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत मेरे खाते मैं राशि प्राप्त हो चुकी है। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहती हूं।
श्रीमती पूनम राजा ने बताया कि प्रसब के दौरान मेरे परिवार ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन किया था। जिस पर मुझे योजना अंतर्गत सहायता राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि का उपयोग मैंने प्रसव के दौरान अपने स्वास्थ्य तथा अपने बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल के लिये उपयोग किया, जिसका लाभ मुझे तथा मेरी संतान को मिला। इसके लिये मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दे रही हूं।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026