चितरंगी: सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी पुलिस ने भैंसों के क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन को जप्त किया
सरई पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि सफेद रंग की एक पिकअप वाहन मे भैंसों को क्रूरता पूर्वक लोड कर काटने के लिए देवसर तरफ ले जाया जा रहा है।सूचना पर पुलिस टीम गठित कर ग्राम बरका में घेराबंदी किया गया जहां पिपरी तरफ से एक पिकअप वाहन आते दिखी जिसे रोक कर चेक किया गया जिसमें 2 व्यक्ति बैठ पाए गए और चेक किया तो 4 नग पड़ा व 3 नग भैंस कुल 7 नग भैंस मिली।