चितरंगी: राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने देवसर पंचायत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सफाई की
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत जन जन तक स्वच्छता के महत्व का संदेश पहुंचाने तथा अपने घर , गली, मोहल्ले को साफ- स्वच्छ बनाने की मुहिम में राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा शासकीय महाविद्यालय बरगवां के युवा साथियों का दल आज दिनांक 23 सितंबर 2024 को जिले के जनपद पंचायत देवसर के प्रमुख पर्यटन स्थल मां दुर्घटा देवी मंदिर पहुंच साफ सफाई किया।