चितरंगी: ग्राम गांगी से पुलिस ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को किया जब्त
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं एसडीओपी आशीष जैन जी के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी को सफलता मिली है जहां चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गांगी से अवैध रेत चोरी कर रहे ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया गया एवं ट्रैक्टर चालक एवं मलिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है।