चितरंगी: समाज सेवी प्रेम सिंह भाटी सरई बाजार में सड़कों पर उतरकर भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं
प्रेम सिंह भाटी भाजपा के सक्रिय नेता इन दिनों सरई बाजार में सड़कों पर उतरकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को जोरदार तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को भाजपा के दृष्टिकोण, नीतियों और उपलब्धियों से अवगत कराया। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना और जनसंवाद को मजबूत करना है।