चितरंगी: गढ़वा थाना क्षेत्र के नौडीहवा चौकी पुलिस ने 885 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जी के मार्गदर्शन में गढ़वा पुलिस को सफलता मिली है।जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तमई से आरोपी गुलाब बैस उम्र 55 वर्ष के कब्जे से 885 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 15000 रुपए जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।