कृषक रथकिसानों की आय बढ़ाने गांव-गांव पहुंचेगा
मसूरी के सुवाखोली में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
किसानों को कृषि यंत्र, उन्नत बीज और योजनाओं के चेक वितरित
मसूरी। किसानोनीकों और सरकार की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार को सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ रवाना किया गया। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर कृषक रथ को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यंत्र, विभिन्न फसलों के उन्नत किस्म के बीज तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि एवं बागवानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देगा। इसका उद्देश्य किसानों को केवल योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और नई कृषि पद्धतियों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। उन्होंने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Oct 5, 2026