सिकंंदराबाद: शिवनगर कॉलोनी में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
नगर की शिवनगर कालोनी में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दाे लोग घायल हो गए। मामले की सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनाें पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जाँच में जुटी है।